क्रांतिसेना ने लिया बहन-बेटियों की सुरक्षा का संकल्प
जनपद मुजफ्फरनगर में क्रांतिसेना कार्यालय पर रक्षाबंधन पर्व मनाया। पार्टी की महिला विंग की पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा सहित अन्य नेताओं को रक्षा सूत्र बांधकर तिलक किया।
X
Dilsad Malik10 Aug 2022 12:00 PM GMT
मुज़फ्फरनगर। आज क्रांतिसेना कार्यलय पर संगठन से जुड़ी महिला पदाधिकारियो ने भाई बहन के पवित्र पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा सहित वहां उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लम्बी आयु की कामना की।
पार्टी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे और उनका संगठन बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और वह हमेशा अपनी इन परम्पराओ को निभाते रहेंगे।
इस अवसर पर क्रांतिसेना महिला मोर्चे की सहारनपुर मंडल अध्यक्षा श्रीमती पूनम अग्रवाल, प्रेमलता शर्मा, नगर अध्यक्ष नेहा गोयल, उर्मिला कश्यप, शालिनी शर्मा, श्रीमती पिंकी, के अलावा क्रांतिसेना नेता शरद कपूर, आशीष मिश्रा, उज्ज्वल पंडित, राजन वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, संजय पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story