undefined

शहर में पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर जनपद के प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही, मचा रहा हड़कम्प, सड़क सुरक्षा जागरुकता माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस ने लोगों को दी नियमों की जानकारी

शहर में पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
X

मुजफ्फरनगर। रविवार को शहर में पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। यातायात जागरुकता माह के अन्तर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बीच ही आज सवेरे से ही शहर में चारों ओर वाहन चैकिंग अभियान चलने के कारण वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा। शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों पर गलत नम्बर प्लेट लगवाने और दस्तावेज नहीं मिलने पर चालान काटकर कार्यवाही भी की गयी।


रविवार को शहर में पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया। शहर हृदय स्थल शिव चैक पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के दिशा निर्देशन में आबकारी चौकी इंचार्ज नीरज कुमार यादव द्वारा च्ैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दुपहिया वाहनों पर आड़े तिरछे लिखे हुए नंबरों को लेकर वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही बिना दस्तावेज पाये जाने वाले वाहनों को लेकर भी चालान काटकर शमन शुल्क वसूला गया।


इसके अलावा खालापार चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव व टीएसआई वीर अभिमन्यु की संयुक्त टीम ने मीनाक्षी चैक पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर नंबर की मोटरसाइकिल व फोर व्हीलर वाहनों पर नंबर भी लिखवाए गए।

शहर में चलाये गये अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने बगैर हेलमेट एवं बगैर नंबर एवं कान में लीड लगाकर चलने वाले वाहन स्वामियों के चालान भी काटे। शहर में चलाये गये इस चैकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा। इसके साथ ही शहर में अस्पताल चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, सांई धाम मंदिर के पास आदि स्थानों पर भी पुलिस वाहन चैकिंग अभियान में जुटी नजर आई।


टीएसआई वीर अभिमन्यु ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत शहर के मुख्य चोराहे जैसे महावीर चैक, मिनाक्षी चैक, अस्पताल चैक, नावल्टी चैक आदि पर यातायात को सुचारू रूप से चलाये जाने हेतु एसएसपी अभिषेक यादव के निर्दशानुसार सघन वाहन चैंकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहनों को बिना हेलमेट व बिना नम्बर प्लेट के चलाने व वाहन चलते समय कान में लीड लगाकर चलने वाले वाहन स्वामियों को सख्त हिदायत देते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान भी किये गए और शमन शुल्क भी वसूला गया।

Next Story