गुरवीन को अंगूठी पहनाएंगे पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर

X
नयन जागृति29 Oct 2023 3:22 PM IST
आप नेता राघव चड्ढा के बाद आम आदमी पार्टी के एक और नेता जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर सात नवंबर को मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी करेंगे। आज सगाई समारोह में दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। सगाई समारोह में आज कई दिग्गज नेता और मंत्री शामिल होंगे।
डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह हेयर पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बने। अब वह भगवंत मान सरकार में खेल मंत्री हैं। डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। वह हाल में चीन में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल के चीफ डी मिशन भी थे। वह कुश्ती फैडरेशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।
Next Story