श्री राम दरबार का 55वां वर्ष प्रारम्भ, पालिकाध्यक्ष ने कराया पूजन

X
Shivam Jain20 Aug 2020 3:18 PM IST
मुजफ्फरनगर। श्री राम दरबार उत्सव के अन्तर्गत 55वां वर्ष प्रारंभ होने पर आज नित्य श्रीराम कथा अखंड श्रीराम चरितमानस का पाठ कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने पहुंचकर पूरे विधि विधान से हो रहे कार्यक्रमों में भाग लिया। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पूजा अर्चना की और फिर आरती में शामिल हुई। कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री राम दरबार के अध्यक्ष पंडित रामदेव शर्मा द्वारा पालिकाध्यक्ष का आभार जताया गया।
Next Story