undefined

क्रेन लेकर निकले टीएसआई अभिमन्यु, मचा हड़कम्प

शहर में पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान, बिना मास्क पाये गये लोगों पर हुई कार्यवाही, टीएसआई ने अवैध पार्किंग से उठाये वाहन

क्रेन लेकर निकले टीएसआई अभिमन्यु, मचा हड़कम्प
X

मुजफ्फरनगर। शहर में पुलिस ने आज वाहन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना मास्क पाये गये वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया। वहीं शिव चौक पर ई रिक्शा के आवागमन को रोकने के लिए मीनाक्षी चौक पर चैकिंग की गयी तो टीएसआई भी पूरी टीम के साथ सड़कों पर क्रेन लेकर उतरे और अवैध पार्किंग से वाहनों को उठवाकर पुलिस लाइन भिजवाया।


शनिवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस ने कच्ची सड़क पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया। यहां पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के लिए वाहन चालकों की चैकिंग की। इस दौराना बिना मास्क पाये गये लोगों के चालान भी काटे गये। कुछ लोगों को सख्त हिदायत के साथ चेतावनी देकर भी छोड़ा गया। इससे क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा।

इसके साथ ही यातायात पुलिस के कर्मचारियों ने शिव चौक पर ई रिक्शा के प्रतिबंध का पालन कराते हुए ई रिक्शाओं को शिव चौक जाने से रोका। यहां पर शिव चौक की ओर ई रिक्शाओं को नहीं जाने दिया गया। बता दें कि पुलिस की ओर से यातायात सुचारू बनाने के लिए शहर में कई स्थानों पर ई रिक्शाओं का आवागमन बंद कर रखा है। इनमें शिव चौक भी शामिल है, लेकिन फिर भी ई रिक्शाओं का शिव चौक पर आवागमन होता रहता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आज मीनाक्षी चौक पर पुलिस कर्मियों ने ई रिक्शाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया। यहां पर यातायात पुलिस के सिपाहियों ने ई रिक्शा चालकों को शिव चौक जाने नहीं दिया।


यहां पर कुछ ई रिक्शाओं को पकड़ा गयाा, जबकि कुछ लोगों के द्वारा दोबारा शिव चौक नहीं जाने की शपथ पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके साथ ही टीएसआई वीर अभिमन्यु गंगवार द्वारा भी शहर में कई स्थानों पर अभियान चलाते हुए सड़क पर अवैध रूप से पार्क किये गये वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की। उन्होंने क्रेन के साथ सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को उठवाकर पुलिस लाइन भिजवाया। उन्होंने बताया कि सड़क पर वाहनों को खड़ा करने के लिए पूर्व में व्हाइट लाइन बनाई गयी थी। इस लाइन से बाहर वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित है, लेकिन शहर में बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था बाधित बनी रहती है। आज कई वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।

Next Story