undefined

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति हिरासत में

मुजफ्फरनगर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने घेरलू विवाद में आहत होकर घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति हिरासत में
X

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने आपसी विवाद के चलते घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया और महिला के पति को इसके लिए दोषी बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भिजवाया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर भी शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र मे गांव न्याजुपुरा निवासी एक व्यक्ति राज मिस्त्री का कार्य करता है। पूर्व में उसकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद उसने एक तलाकशुदा महिला से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद महिला अपने पति के साथ ही उसके घर पर रह रही थी। बताया गया है कि पति और पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते दोनों में तनाव बना हुआ था। शनिवार सवेरे जब घर के सभी लोग काम पर चले गये तो महिला ने अपने ही कमरे मं फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जब घर में लोग दोपहर को आये तो इसका पता चला। सभी हतप्रभ रहे गये।

महिला के परिजनों को भी फोन कर सूचित किया गया। परिजनों ने घर आकर हंगामा किया और पुसिल को सूचना दी। शहर कोतवाली की रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सुखबीर सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भिजवाया। महिला के परिजनों की शिकायत पर मृतका के पति को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली आ गयी थी। महिला के परिजनों ने उसके पति पर ही प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाये हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शाम तक परिजनों ने इस संबंध में तहरीर नहीं दी थी।

Next Story