undefined

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की समीक्षा-डायल 181 को प्रभावी बनाने के निर्देश

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की समीक्षा-डायल 181 को प्रभावी बनाने के निर्देश
X

मुजफ्फरनगर। महिला उत्पीड़न की शिकायतों के निस्तारण और महिलाओं को जागरुक करने के लिए चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा करने के लिए महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह गुरूवार को जिला मुख्यालय पहुंची।

लखनऊ से आई महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने यहां मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर मुजफ्फरनगर में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की शिकायतों को लेकर अफसरों के साथ समीक्षा में डायल 181 को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की महिला हिंसा महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न वह पुलिस द्वारा महिला उत्पीड़न मामलों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और डायल 181 के मामलों की समीक्षा में महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिये। आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार से लापरवाही ना बरती जाये। ऐसे मामलों में महिला आयोग की तरफ से कार्रवाई होगी। उन्होंने समीक्षा में काफी समय से लम्बित मामलों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से मामलों को लटकाया नहीं जाना चाहिए। आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुस्फेकीन व महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोनिका चैहान को महिलाओं के लिए जनपद में जागरुकत अभियान चलाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अच्छा कार्य करने के लिए सराहना की। समीक्षा के दौरान सीओ सिटी राजेश द्विवेदी भी मौजूद रहे।

Next Story