undefined

भाजपा की नीतियों से युवा परेशानः गौरव स्वरूप

अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर आये महेश मित्तल को समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी में सचिव पद पर किया मनोनीत, 2022 की तैयारी पर दिया जोर।

भाजपा की नीतियों से युवा परेशानः गौरव स्वरूप
X

मुजफ्फरनगर। सपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों से प्रभावित होकर और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान युवा समाजवादी पार्टी की ओर आ रहे हैं। संगठन इससे मजबूत हो रहा है।

बुधवार को महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा महावीर चैक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दकी और संचालन महानगर महामन्त्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया। बैठक के उपरांत सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी गौरव स्वरूप और महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दकी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि महेश मित्तल एडवोकेट जो पूर्व में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले चुके हंै, इनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए इन्हें महानगर समाजवादी पार्टी में महानगर सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।



महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट तथा जनार्दन विश्वकर्मा द्वारा महेश मित्तल एडवोकेट का फूलमाला डालकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि महेश मित्तल एडवोकेट समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा आने वाले 2022 के चुनावों में पूरी निष्ठा के साथ समाजवादी पार्टी के लिये कार्य करेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से गौरव स्वरूप, अलीम सिद्दकी, शलभ गुप्ता एडवोकेट, जनार्दन विश्वकर्मा, शौकत अंसारी, विजय बाटा, नदीम राणा, सुजात राणा आदि मौजूद रहे।

Next Story