undefined

महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर भाजपा और राज्यपाल दोनों ठाकरे पर बरसे

सिद्धिविनायक मंदिर समेत अन्य मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई में प्रदर्शन किया। दूसरी ओर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मंदिरों को खोलने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर भाजपा और राज्यपाल दोनों ठाकरे पर बरसे
X

मुंबई। कोरोना लाॅकडाउन के बाद से बंद पड़े मुंबई के धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खासतौर से सिद्धिविनायक मंदिर समेत अन्य मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई में प्रदर्शन किया। दूसरी ओर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मंदिरों को खोलने के लिए कहा है।

कोरोना लाॅक डाउन के बाद बंद पडे मंदिरों को खोलने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने आज प्रदर्शन किया। इस बीच राज्यपाल कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए पत्र मंे लिखा है कि आप अचानक सेक्युलर कैसे हो गए? जबकि आप इस शब्द से नफरत करते थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से जल्द मंदिर खोलने की अपील की। भगत सिंह कोश्यारी ने पब और रेस्तरां खोलने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि कई धार्मिक नेता उनसे आकर मिले हैं जो मंदिर खोलने की अपील कर रहे हैं।कोश्यारी पत्र पर उद्धव ठाकरे ने जवाब में कहा है कि मुझे हिन्दुत्व पर आपसे सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। ठाकरे ने कहा, श्जैसे अचानक लाॅकडाउन लगा देना ठीक नहीं था वैसे ही अचानक इसे हटा देना भी ठीक नहीं है। और हां, मैं हिंदुत्व का समर्थक हूं और हिन्दुत्व का अनुपालन करता हूं, इसके लिए मुझे आपसे किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

Next Story