संसद का सत्र 14 से, प्रश्नकाल खत्म करने पर भडका विपक्ष
लोकसभा सत्र के पहले दिन यानी 14 सितंबर तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सदन चलेगी।
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच 14 सितंबर 2020 से 17वीं लोकसभा का चैथा सत्र शुरू होने जा रहा है। लोकसभा सत्र के पहले दिन यानी 14 सितंबर तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सदन चलेगी। 15 सितंबर को सदन 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। इस बार सदन में प्रश्नकाल हटाए जाने की घोषणा के बाद विपक्ष नाराज है।
कोरोना वायरस के संकट के बीच संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। लोक सभा पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। बाकी दिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक बैठक होगी। संसद की कार्रवाई शुरू होने वाली है। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में बदलाव के बीच इस बार मानसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा लेकिन शून्य काल की व्यवस्था जारी रहेगी। प्राइवेट मेंबर बिजनेस भी नहीं होगा। राज्य सभा पहले दिन यानी 14 सितंबर को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक बैठेगी लेकिन बाकी दिन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ही चलेेगी। शनिवार और रविवार भी सदन चलेगा , ऐसे में 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक कुल 18 बैठकें होंगी। प्रश्नकाल खत्म किए जाने पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया है कि सांसदों को प्रश्नकाल से वंचित करना उचित नहीं है। सांसद को 15 दिन पहले प्रश्न जमा करना होता है। सत्र 14 सितंबर से शुरू है। इसलिए प्रश्नकाल रद्द किया गया? 1950 से पहली बार प्रश्नकाल क्यों रद्द किया गया? उन्होंने इसे महामारी के बहाने लोकतंत्र की हत्या बताया।