शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव और लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव काली प्रसाद पांडे ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय मेआज कांग्रेस का दामन थाम लिया।
X
नयन जागृति14 Oct 2020 10:19 AM GMT
नई दिल्ली। बिहार में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक घटनाक्रम में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव और लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव काली प्रसाद पांडे ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय मेआज कांग्रेस का दामन थाम लिया।
काली प्रसाद पांडे पहले ही बिहार के कुचायकोट निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं, जबकि माना जा रहा है कि कांग्रेस सुभाषिनी राव को विधानसभा चुनावों में टिकट देने की तैयारी कर रही है। बिहार कांग्रेस के प्रमुख मदन मोहन झा ने कहा कि इन दोनों के शामिल होने की वजह से महागठबंधन राज्य में और मजबूत होगा। ं
Next Story