जाति आधारित राजनीति पर BJP सख्त: ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर पंकज चौधरी का बयान

पंकज चौधरी का बयान BJP जाति आधारित राजनीति

लखनऊ। पंकज चौधरी का बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय चर्चा में आया, जब BJP के भीतर जाति आधारित बैठकों को लेकर सख्त संदेश दिया गया।उत्तर प्रदेश के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के भीतर जाति आधारित गतिविधियों को लेकर स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि पार्टी किसी भी तरह की नकारात्मक या वर्ग विशेष की राजनीति को स्वीकार नहीं करती।

मीडिया में हाल ही में सामने आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिनमें कुछ विधायकों की जातीय बैठकों का जिक्र किया गया था, पंकज चौधरी ने कहा कि ऐसे कृत्य भाजपा के संविधान, अनुशासन और वैचारिक परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं। भाजपा एक सिद्धांतवादी राजनीतिक दल है, जो परिवारवाद या जाति आधारित राजनीति से खुद को अलग रखती है।

इसे भी पढ़ें:  बाइक चलाते समय रील बना रहे युवक महिला से भिड़े..... फिर ट्रक से टकराए, तीन की मौत, एक घायल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का यह बयान उस समय आया है, जब विधानसभा सत्र के दौरान कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के आवास पर ब्राह्मण विधायकों की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समाज की भूमिका और स्थिति को लेकर चर्चा की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  आम के बाग में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को किया गिरफ्तार

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से संवाद किया है और उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से पूरी तरह बचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि यदि कोई भी जनप्रतिनिधि दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो इसे पार्टी संविधान के तहत अनुशासनहीनता माना जाएगा।

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास और राष्ट्रवाद आधारित राजनीति मजबूत हुई है। इसके चलते जाति आधारित राजनीति करने वाले दलों की जमीन खिसक रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे दल हताशा में भाजपा के खिलाफ भ्रामक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी हादसा: बिठूर से लौट रही अर्टिगा ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अंत में कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों को पार्टी की मर्यादा, अनुशासन और विचारधारा के अनुरूप ही सार्वजनिक जीवन में आचरण करना चाहिए और किसी भी तरह की नकारात्मक राजनीति से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी हादसा: बिठूर से लौट रही अर्टिगा ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौतप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में

Read More »