बिहार में वोटों की गिनती प्रारंभ
X
नयन जागृति10 Nov 2020 8:21 AM IST
पटना। तीन चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू होने के बाद धड़कन बढ़ी हुई हैं। नतीजों को लेकर लोगों में काफी उत्सुक्ता है। क्या बिहार की जनता नीतीश कुमार को ही फिर से मौका देगी या फिर तेजस्वी यादव को गद्दी तक पहुंचाएगी? ऐसे कई सवाल फिलहाल बिहार की आवोहवा में गूंज रही है। आपको बता दें कि सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। नौ बजे के करीब रुझाने आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर जाते-जाते तस्वीर साफ होने की संभावना है। अधिकांश एग्जिट पोल में मामला फंसा हुआ दिखाया गया है। सिर्फ दो में ही तस्वीर साफ है।
अभी तक 11 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें से सात पर एनडीए और चार पर महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।
Next Story