कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से दिया इस्तीफा
लंबे समय से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं। मार्च महीने में तो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सुष्मिता देव के इस्तीफे की अटकलों को खारिज करना पड़ा था। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
नई दिल्ली। महिला कांग्रेस नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सुष्मिता देव ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकीं हैं। उन्होंने पहले पार्टी का व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ा। अब उन्होंने ट्विटर के बायो में खुद को कांग्रेस का पूर्व नेता बताया है।
सूत्रों के अनुसार उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक संक्षिप्त पत्र में, पूर्व संसद सदस्य ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन उन्होंने कोई विशेष कारण नहीं बताया।लंबे समय से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं। मार्च महीने में तो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सुष्मिता देव के इस्तीफे की अटकलों को खारिज करना पड़ा था। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
उन्होंने कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपने तीन दशक लंबे जुड़ाव को संजोती हूं.. आपने मुझे जो मार्गदर्शन और अवसर दिए, उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आपका धन्यवाद करती हूं। देव दिवंगत दिग्गज कांग्रेसी संतोष मोहन देव की बेटी हैं। 2014 में पहली बार सिलचर की पारिवारिक सीट से संसद पहुंची थी।