प्रतिबंध के बावजूद भी मंदिर के गर्भगृह में घुस गये भाजपा नेता, हुआ मुकदमा दर्ज
कोविड-19 के चलते लागू किये गये प्रतिबंध के बावजूद मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचना भाजपा नेता को महंगा पड गया।
X
Dheer Singh14 Sept 2020 12:07 PM IST
नई दिल्ली। कोविड-19 के चलते लागू किये गये प्रतिबंध के बावजूद मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचना भाजपा नेता को महंगा पड गया। आंध्र प्रदेश पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीकांत रेड्डी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस शिकायत के मुताबिक भाजपा नेता शनिवार की सायं के समय भगवान के दर्शन करने के लिये महानंदी मंदिर में पहुंचे थे। मंदिर के अधिकारियों ने कोविड-19 सम्बन्धी दिशानिर्देशों के कारण उन्हें स्पर्श दर्शन के लिये गर्भगृह में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद भाजपा नेता और मंदिर कर्मचारियों के बीच जुबानी जंग छिड गई है, जिस पर सभी की निगाहें लगी हैं।
Next Story