राहुल ने छात्राओं के साथ डांस करने के साथ लगाए पुश-अप्स
इस दौरान उन्होंने नौ सेकेंड में 14 बार दोनों हाथों से पुश-अप्स लगाए, जबकि फिर एक हाथ से भी पुश-अप लगाया। राहुल गांधी ने जापान की मार्शल आर्ट एकिडो का प्रदर्शन किया। एकिडो जापान की मार्शल आर्ट की विधा है।
![राहुल ने छात्राओं के साथ डांस करने के साथ लगाए पुश-अप्स राहुल ने छात्राओं के साथ डांस करने के साथ लगाए पुश-अप्स](https://www.nayanjagriti.com/h-upload/2021/03/01/430250-download-6.webp)
X
Rishiraj Rahi1 March 2021 3:52 PM IST
चेन्नई। तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी सोमवार को छात्राओं के साथ डांस करते हुए नजर आए इस दौरान उन्होंने पुश-अप्स भी लगाए और मार्शल आर्ट एकिडो का प्रदर्शन किया।
तमिलनाडु के दौरे पर गए राहुल गांधी मूलगुमडुब्न में स्थित सेंट जोसेफ मैट्रीक्यूलेशन सीनियर स्कूल पहुंचे राहुल गांधी ने बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने नौ सेकेंड में 14 बार दोनों हाथों से पुश-अप्स लगाए, जबकि फिर एक हाथ से भी पुश-अप लगाया। राहुल गांधी ने जापान की मार्शल आर्ट एकिडो का प्रदर्शन किया। एकिडो जापान की मार्शल आर्ट की विधा है। राहुल गांधी ने छात्राओं के साथ मंच पर डांस भी किया और छात्राओं से गले मिले।
Next Story