युवाओं को रोजगार उपलब्धता भाजपा सरकारों की प्राथमिकताः कपिल देव

मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को भेंट की हनुमतधाम की दिव्य प्रतिमा, कहा-यह सुनहरे भविष्य की नई उड़ान

लखनऊ। शनिवार को लोक भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा विभाग के 1510 चयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid025pST8EGpCHPKqGCxqTVFrAdmZMee9uQv18jZdWcmA7gKcgkKMG9Xj4in8nm1qPkbl

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कर कमलों से इन नवचयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके जीवन की नई शुरुआत का शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुष्पगुच्छ और शुक्रतीर्थ के हनुमतधाम की दिव्य प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने शिक्षा मंत्री से पुरकाजी में मांगा इंटर कॉलेज

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid02SN96HjwYZjLyMigKASMhBj7epzZjYtsX8FFPL54nFAvSMkJatD4LqQP8DH9FtPnUl

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह क्षण प्रदेश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। योग्यता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के आधार पर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। राज्यस्तरीय इस आयोजन का सीधा प्रसारण सभी जनपदों में किया गया, जहां स्थानीय सांसदों और विधायकों ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस प्रकार हजारों परिवार इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बने। चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सुनहरे भविष्य की नई उड़ान है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि व्यावसायिक शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाकर उत्तर प्रदेश को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता का अग्रणी केंद्र बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  घायल गौवंश को कटान के लिए ले जाते दो आरोपी रंगे हाथ पकड़े

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।       जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »