छात्र उज्ज्वल की मौत पर जनाक्रोशः नेताओं ने जताया शोक, सख्त कार्रवाई की मांग

मंत्री कपिल देव, अनिल कुमार, सांसद चंदन और हरेन्द्र के साथ भाकियू नेता राकेश टिकैत ने बताया समाज के लिए बड़ी क्षति

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा की मौत के बाद जिले भर में शोक और आक्रोश का माहौल है। आम से लेकर खास तक, हर कोई इस दर्दनाक घटना से व्यथित है। जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, सांसदों, मंत्रियों और सामाजिक संगठनों ने उज्ज्वल की मौत को अत्यंत दुखद बताते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सभी नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से उज्ज्वल राणा की तस्वीर साझा कर शोक, आक्रोश और न्याय की मांग उठाई है।
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बुढ़ाना के डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र उज्जवल राणा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय को झकझोर देने वाला है। एक होनहार छात्र का असमय जाना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
राष्ट्रीय लोकदल युवा विंग के अध्यक्ष एवं बिजनौर से सांसद चंदन सिंह चौहान ने कहा कि डीएवी कॉलेज, बुढ़ाना के होनहार छात्र उज्जवल राणा का असमय निधन हृदय विदारक है। यह क्षति केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। समस्त लोकदल परिवार इस कठिन घड़ी में परिजनों के साथ खड़ा है। मुजफ्फरनगर सदर सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव ने अपने संदेश में कहा कि डीएवी कॉलेज, बुढ़ाना के छात्र उज्जवल राणा के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। एक विद्यार्थी का जाना समाज के लिए सचमुच एक बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने इस घटना को शिक्षा व्यवस्था की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि सरकारों की शिक्षा नीति की नाकामी के कारण एक बेटे ने अपनी जान गंवा दी। मुजफ्फरनगर के डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र उज्जवल राणा की मौत अत्यंत दुखद है। सरकार को इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मुजफ्फरनगर सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बुढ़ाना के मेधावी छात्र उज्जवल राणा के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उज्जवल जैसे उज्जवल भविष्य वाले युवाओं का असमय जाना समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि उज्जवल राणा की मौत अत्यंत दुखद और समाज के लिए चेतावनी है। यदि किसी छात्र को पीड़ा और अन्याय के कारण इतना बड़ा कदम उठाना पड़े, तो यह हमारी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। हमने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक छात्र का जाना पूरे समाज की क्षति है। इसके साथ ही सपा विधायक पंकज मलिक, किसान नेता धमेन्द्र मलिक सहित अन्य प्रमुख लोगों ने भी गहरी संवेदना और आक्रोश जताया। उज्ज्वल राणा की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना कॉलेज प्रशासन व शासन-प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  वेटनरी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शेखपुरा क्षेत्र में खुला नाला बना खतरा, मंदिर से लौटते समय

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »