भैंसरहेड़ी गांव में मावा भट्ठियों पर छापा, 682 लीटर संदिग्ध सरसों तेल जब्त

सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में जनपद में चला छापामार अभियान, मावा व सरसों तेल के नमूने लिए गए

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा अभियान चलाया। सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में इस विशेष कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने गांव भैंसरहेड़ी में संचालित दो मावा भट्ठियों और शाहपुर के भव्य ट्रेडर्स समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। यह अभियान खाद्य गुणवत्ता को सुनिश्चित करने और मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि विभागीय दल के द्वारा मिलावट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसरहेड़ी गांव में दो मावा भट्ठियों पर छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस बल के सहयोग से निरीक्षण किया गया और मावा के दो नमूने संग्रहित किए गए। संदेह के आधार पर इन नमूनों को परीक्षण हेतु भेजा गया है। बताया गया कि कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। विभाग ने इसके पश्चात शाहपुर स्थित ‘भव्य ट्रेडर्स’ पर छापा मारकर 682 लीटर सरसों का तेल जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,16,000 रुपये बताई गई है। सरसों तेल में मिलावट की आशंका के चलते इसका एक विधिक नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि अभियान के अगले चरण में विभाग ने लद्दावाला क्षेत्र में दो प्रतिष्ठानों से सरसों तेल के नमूने लिए, इनमें मेसर्स पूजा ऑयल एंड पूजा आटा, लद्दावाला से 15 टीन (लगभग 225 किलोग्राम) सरसों तेल जब्त किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 54,000 रुपये है। वहीं मेसर्स भगवती ऑयल, लद्दावाला से 08 टीन (लगभग 100 किलोग्राम) सरसों का तेल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 16,000 आंकी गई है। इन जगह बरामद सरसों के तेल में मिलावट की आशंका व्यक्त की गई है। अर्चना धीरान ने बताया कि सभी जगह से खाद्य पदार्थों व तेल के नमूने संग्रहित करते हुए जांच के लिए भेजे गये हैं। इस पूरी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल भी सक्रिय रूप से मौजूद रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के पश्चात दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री हर नागरिक का अधिकार है। इस तरह की मिलावटखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्यौहारों का सीजन होने के कारण जिले में खाद्य मानकों की नियमित निगरानी की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में अनियमितता पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त, लिपिक हटाया

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बिलासपुर इंटर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-लड़की के चक्कर में चाकूबाजी, इकलौते बेटे की मौत से कोहरामफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की सड़कों पर दिखा राष्ट्रवाद का जज्बाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकेत्सव में संस्कार, संवेदना और संस्कृति का संगमलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन

Read More »