रावण को मिला वरदान, लंका जीती, इन्द्र पर पाई विजय

श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में स्वर्ण जयंती वर्ष की धूम, रावण और जानकी जन्म, रावण विवाह लीला का सुन्दर मंचन

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन समिति द्वारा पटेलनगर में आयोजित कराये जा रहे 50वें स्वणं जयंती श्री रामलीला महोत्सव के अन्तर्गत दूसरे दिन रविवार को रावण और जानकी जन्म, रावण विवाह और लंका विजय की लीला का स्थानीय कलाकारों के द्वारा सुन्दर और मनोहारी मंचन किया गया। लीला के दौरान कैलाश गमन के दौरान भगवान शिव ने लंकापति रावण के अभिमान का दमन किया तो रावण भगवान शंकर का अनन्य भक्त बन गया। रामलीला देखने के लिए देर रात तक यहां पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
श्री आदर्श रामलीला भवन समिति के द्वारा पटेलनगर में प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री रामलीला का सुन्दर मंचन कराया जा रहा है। रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन की लीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, उद्यमी प्रवीण गुप्ता दूधली वाले और प्रेमप्रकाश अरोरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। गणेश वन्दना, श्री रामायण जी ओर ठाकुर जी की आरती के पश्चात रावण की तपस्या और उनको मिले वरदान की लीला का कलाकारों ने सुन्दर मंचन किया। भगवान ब्रह्मा के द्वारा रावण, कुंभकर्ण और विभीषण को सुमेरू पवर्त पर की जा रही तपस्या से प्रसन्न होकर वरदान दिए गये। उधर अपनी पुत्री मंदोदरी के लिए कोई उचित वर नहीं मिलने के कारण मयराष्ट्र के राजा मय दानव भटकते नजर आते हैं, ज्योतिष की भविष्यवाणी उनको सुमेरू पर्वत की ओर ले जाती है, जहां वरदान पाकर अपने भाइयों विभीषण और कुंभकर्ण के साथ महल की ओर लौटते रावण मय राष्ट्र की राजकुमारी मंदोदरी को देखकर मोहित हो जाता है और रावण के साथ मंदोदरी का विवाह सम्पन्न होता है और इसी के साथ रावण तीनों लोक में अपने प्रभाव और सत्ता के लिए यु( पर निकल जाता है। सबसे पहले लंका पर विजय प्राप्त कर रावण का राज्याभिषेक होता है। लंका में मंदोदरी रावण के दो पुत्रों को जन्म देती है तो खुशियां छा जाती हैं, चारों ओर हर्ष का वातावरण बन जाता है। रावण के दरबार में नृत्यांगना झूमती हैं, तो दर्शक भी इस लीला का भरपूर आनंद लेते हैं। इसके पश्चात वेदवती संवाद, भगवान इन्द्र और मेघनाद के बीच यु( लीला का मंचन भी सराहनीय रहा। कैलाश गमन के दौरान रावण का पुष्पक विमान रोकने पर क्रोधित रावण के अभिमान को भगवान शिव जब चकनाचूर करते हैं तो दर्शक भी उत्साहित नजर आते हैं। लीला में मंचीय प्रस्तुति के दौरान रावण का सुन्दर और प्रभावशाली अभिनय नारायण ऐरन ने किया। इसके साथ ही जितेन्द्र नामदेव भगवान ब्रह्मा, यश चौधरी वेदवती, देवेन्द्र पतला राजा इन्द्र, केशव मारीच, सोनू भगवान शंकर, अभिषेक कुमार मंदोदरी, जतिन कुमार विभीषण, आर्यन कुम्भकर्ण और विवेक कुमार मेघनाद के स्वरूपों में दर्शकों पर अपने कला अभिनय का प्रभाव छोड़ने में सफल नजर आये।
रामलीला समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन ने अन्य पदाधिकारियों के साथ अतिथियों को स्मृति चिन्ह और मिष्ठान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, मीना ऐरन, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुश गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग सहित अन्य कलाकार और सहयोगी मौजूद रहे। रामायण वाचक रामपाल सिंह राठी ने श्लोक पाठ किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बना नम्बर वन-रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 41 संस्था सम्मानित

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »