लुटेरे बदमाश को मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली, दो साथी फरार

बुढ़ाना में सर्राफ दादा-पोते से हई लूट में रहा शामिल, 100 ग्राम चांदी के जेवर और एक अंगूठी सहित असलाह बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना क्षेत्र में 14 सितम्बर को हुई सर्राफा व्यवसायी दादा और पोते से करीब 10-11 लाख के जेवर और नगदी लूट की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और लूट के आभूषण बरामद किए हैं, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस लाइन सभाकक्ष में एसएसपी संजय वर्मा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि कस्बा बुढाना निवासी सर्राफ नेमचंद वर्मा ने थाना बुढाना में तहरीर दी थी कि 14 सितम्बर की सुबह जब वह अपने पौत्र शिवम वर्मा के साथ स्कूटर से गांव हबीबपुर स्थित अपनी सर्राफा की दुकान की ओर जा रहे थे, तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में सफेद व पीली धातु के करीब दस लाख रुपये कीमत के आभूषण, 4000 नगद व एक मोबाइल फोन था। इस संबंध में थाना बुढाना पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें:  गंदे और बदबूदार पानी से त्रस्त संतोष बिहार के लोग, बच्चों की बिगड़ी सेहत

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एसपी क्राईम के नेतृत्व में थाना बुढाना एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। 16 सितम्बर को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी लूटे गए सामान को बेचने के उद्देश्य से मंदवाड़ा की ओर से बुढाना आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मार्ग पर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस को देख वे भागने लगे और ईख के खेतों में छिप गए। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, परंतु आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। यहां पर पुलिस ने घायल अवस्था में एक शातिर किस्म के लुटेरे बदमाश महताब उर्फ कल्लू पुत्र महफूज निवासी मंदवाडा को गिरफ्तार किया है। 

इसे भी पढ़ें:  साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

एसएसपी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में महताब ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। वह अपने शौक पूरे करने और खर्चों के लिए लूटपाट करता था। घटना के दिन भी वे आभूषण बेचने ही जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपी बदमाश से अवैध तमंचा और कारतूस के अलावा एक सोने की अंगूठी, कुल लगभग 100 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। फरार दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना सुभाष अत्री और प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी सर्विलांस सेल, इंस्पेक्टर संदीप कुमार, उप निरीक्षक ललित कुमार, हैड कांस्टेबल विकास सिरोही, सुनील, नीरज, निर्वेश, गजेन्द्र और कांस्टेबल अशफाक शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की पॉश कॉलोनी में आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की पॉश कॉलोनी में आत्महत्या, फांसी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  गंदे और बदबूदार पानी से त्रस्त संतोष बिहार के लोग, बच्चों की बिगड़ी सेहतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  गंदे और बदबूदार पानी से त्रस्त संतोष बिहार के लोग, बच्चों की बिगड़ी सेहतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पहली ही रात में दुल्हन छोड़ लापता हो गया दूल्हा, खतौली में सनसनीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »