जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता भाजपा सरकार की प्राथमिकताः कपिल देव

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की विस्तारपूर्वक चर्चा

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को अपने प्रभार वाले जनपद बिजनौर में कलेक्ट्रेट समीप पीडब्ल्यूडी विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में जनता की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने तुरंत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इसे भी पढ़ें:  303 दुकानों की ई लॉटरी से आबकारी विभाग में हुई जमकर धनवर्षा

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जनता के प्रत्येक मुद्दे के प्रति संवेदनशील रहना ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई के पश्चात भाजपा संगठन एवं सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पकड़ाः भोपा रोड पर कचरे से भरे ट्रक रोके, सड़क पर दिया धरना

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि सरदार पटेल के आदर्श, उनके योगदान और एकता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता दृढ़ निश्चय के साथ सुनिश्चित करेंगे कि इस जयंती का पर्व एकता, राष्ट्रभक्ति और विकास के संकल्प का प्रतीक बने। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, विधायक अशोक कुमार राणा, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि और श्रीमती हरजिंद्र कौर सहित अन्य सम्मानित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA IMPACT-तीन महीने में शहर के छह कूड़ा डलावघर बंद

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पकड़ाः भोपा रोड पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-आक्रोशित पत्नी ने पति को दिया धक्का, मौतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  PALIKA IMPACT-तीन महीने में शहर के छह कूड़ा डलावघर बंदइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पकड़ाः भोपा रोड पर कचरे से भरे ट्रक रोके, सड़क पर दिया धरनालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन

Read More »