एम.जी. पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

10वीं उत्तर प्रदेश राज्य गायन एवं नृत्य खेल चौंपियनशिप में तीन छात्राओं ने जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन भारत द्वारा आयोजित की गई 10वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय गायन एवं नृत्य खेल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय के साथ-साथ अपने परिवारों का भी नाम रोशन किया है। सोलो डांस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लेकर विद्यालय की तीन छात्राओं ने स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किए। इस प्रदर्शन के सहारे इन तीनों छात्राओं का कोलकाता में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तरीय डांस प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुंधरा: दो बेटे और मां जिंदा जले, मां और दो बेटियां बची, कानूनगो था मृतक अमित गौड

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन भारत के तत्वावधान में आयोजित 10वीं उत्तर प्रदेश राज्य गायन एवं नृत्य खेल चैंपियनशिप में एम.जी. पब्लिक स्कूल की तीन होनहार छात्राओं ने सोलो डांस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की कक्षा 2 की छात्रा समृद्धि त्यागी ने 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं कक्षा 6 की छात्रा प्राक्षी चौधरी तथा आरोही ने 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किए।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंचः मुजफ्फरनगर में जोर-जबरदस्ती का बाजार बंद!

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid0mfpUGr38px2v1QhpBRDMJZSyW1kFuMn7khyLJiV9zmqerkjCEXp61hf5Tf329Denl&id=100063654049794

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उनकी लगन और प्रतिभा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही तीनों विजेता छात्राओं का चयन आगामी जनवरी माह में कोलकाता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने तीनों छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया। छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआर-सऊदी से व्यक्ति ने सीएम योगी को किया ट्वीट, हिल गया प्रशासन

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »