स्कूल जा रहे छात्रों को दबंगों ने बीच रास्ते में पीटा, वीडियो वायरल

परिजनों ने शाहपुर पुलिस पर आरोप लगाया है कि राजनीतिक रसूख और प्रधान के दबाव के चलते पुलिस मामले में प्राथमिकी (थ्प्त्) दर्ज करने से कतरा रही है।

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दिनकरपुर में दबंगों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व स्कूल जा रहे दो छात्रों के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनकरपुर निवासी अनिक त्यागी और देव त्यागी रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब छात्रों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप है कि हमलावर दबंग किस्म के लोग हैं और वर्तमान ग्राम प्रधान उनके ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

इसे भी पढ़ें:  इस मुकदमे का समय आने पर प्रशासन को देंगे मुंहतोड़ जवाबः धर्मेन्द्र मलिक

परिजनों ने शाहपुर पुलिस पर आरोप लगाया है कि राजनीतिक रसूख और प्रधान के दबाव के चलते पुलिस मामले में प्राथमिकी (थ्प्त्) दर्ज करने से कतरा रही है। आरोप यह भी है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ितों पर ही शिकायत बदलने और आरोपियों से समझौता करने का दबाव बना रही है। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलता देख पीड़ित छात्र और उनके परिजन सोमवार को मुजफ्फरनगर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी संजय कुमार को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर अपनी आपबीती सुनाई और सुरक्षा की मांग की। परिजनों ने दो टूक कहा कि अगर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्रों का स्कूल जाना दूभर हो जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय कुमार ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  नंगला मंदोड़ इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की उपेक्षा पर भड़के लोग, पैदल यात्रा की दी चेतावनी

नई मंडी बालाजी रोड पर छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित बालाजी रोड पर स्कूल के छात्रों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्र आपस में लाठी-डंडों और हाथों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
घटना में दो छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आने की सूचना है। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि मारपीट के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना नई मंडी पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी सहयोग की अपील की है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इसे भी पढ़ें:  ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसे, किशोर ने रचा खुद के अपहरण का नाटक

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  कवयित्री अंजली उत्तरेजा को मिला विश्व हिन्दी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोहफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: खतौली कॉलेज में छात्रों को सिखाए ट्रैफिक संकेत, वीडियो से दी गई विशेष ट्रेनिंगइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अफसरों से नाराज ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय पर करेंगे शोकसभालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »