मुजफ्फरनगर में सड़कों पर आधी रात तक मना टी-20 विश्व कप जीत का जश्न

मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा नेता गौरव स्वरूप समर्थकों के साथ पहुंचे, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच लहराया तिरंगा

मुजफ्फरनगर। भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के बाद मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात तक जश्न का माहौल रहा। शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर हजारों लोगों ने एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और तिरंगा लहराकर टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया।

रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीती। इसी दिन अंडर-19 टीम ने भी विश्व जीतकर इस खुशी को दोगुना कर दिया। मैच का परिणाम सामने आते ही मुजफ्फरनगर में उत्सव का माहौल बन गया। शिव चौक, नई मंडी और रुड़की रोड समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवा अपने हाथों में तिरंगा लेकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। ‘चक दे इंडिया’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें:  महावीर चौक का बदल रहा स्वरूपः रैलिंग और लाइटिंग कार्यों का नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया जायजा

शिव चौक पर देर रात तक जश्न चलता रहा। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी समर्थकों के साथ लोगों के बीच पहुंचे। सभी ने भगवान शिव को नमन कर देश की जीत की खुशी साझा की और उपस्थित लोगों को बधाई दी। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की गई। रात के समय आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने घरों की छतों और सड़कों पर पटाखे चलाकर ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस खुशी में शामिल दिखाई दिए। मैच खत्म होते ही लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर बधाई देते नजर आए। खेल प्रेमियों का कहना था कि एक ही दिन में सीनियर टीम और अंडर-19 टीम का विश्व कप जीतना भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कैग से आई ऑडिट टीम को नहीं मिला पालिका से रिकॉर्ड

जोशीली भीड़ के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय टीम की यह जीत देश के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है और खिलाड़ियों के संघर्ष व समर्पण का परिणाम है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इसे देश की युवा शक्ति और खेल प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक बताया। वहीं भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि टीम इंडिया की इस जीत ने पूरे देश को एकजुट कर दिया है और हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना भर दी है। देर रात तक शहर के मुख्य बाजारों में मिठाइयां बांटी जाती रहीं और जश्न का माहौल बना रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा लहराते हुए भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत को लंबे समय तक यादगार बताया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देवी अहिल्याबाई की 299वीं जयंती धूमधाम से मनाई

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- 42 सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 14 करोड़ जारीबृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में

Read More »