ब्लॉक प्रमुख के आरोपों से गरमाहटः नकारात्मक राजनीति मेरा चरित्र नहींः अनिल कुमार

ब्लॉक प्रमुख पति और भाजपा नेता के बीच अभद्रता पर मुकदमेबाजी ने बढ़ाया सियासी तनाव, अभी भी गरमाहट बाकी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ब्लॉक प्रमुख के पति और एक भाजपा नेता के बीच कथित अभद्रता का विवाद पुलिस तक पहुँच चुका है और मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का नाम जुड़ने से राजनीतिक तापमान और बढा हुआ है। आरोपों के बीच मंत्री अनिल कुमार ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह नकारात्मक राजनीति में विश्वास नहीं रखते और उनके नाम को अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। वहीं ब्लॉक प्रमुख और उनके पति लगातार मंत्री अनिल कुमार की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराने में भी उनकी भूमिका होने का दावा किया जा रहा है। इससे सियासी गरमाहट को नई तरावट मिल रही है।
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख मालती रानी के पति धन प्रकाश और भाजपा नेता मनोज गुर्जर के बीच कैबिनेट मंत्री एवं रालोद विधायक अनिल कुमार के कार्यक्रम के दौरान बंदोबस्त को लेकर विवाद हो गया। फोन पर हुई कथित अभद्रता और धमकी का मामला थाने तक पहुँच गया है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में उबाल आ गया है। घटना के बाद दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। विवाद के बीच लगातार मंत्री अनिल कुमार का नाम आ रहा था, जिस पर मंत्री ने रविवार को सार्वजनिक रूप से अपनी सफाई पेश करते हुए कई सवाल उठाए और आरोपों पर कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार की राजनीति में विश्वास ही नहीं करते और विकास कार्यों के बीच ऐसा अनावश्यक विवाद पैदा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
मंत्री ने कहा कि मैं आमतौर पर निराधार आरोपों का जवाब नहीं देता, लेकिन यह मामला मेरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए अपना पक्ष रखना आवश्यक समझा। ब्लॉक प्रमुख महोदया या उनके पति आज तक किसी भी विषय को लेकर मेरे पास नहीं आए और न ही किसी प्रकार की बातचीत हुई। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मार्च 2024 से कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारियाँ पूर्ण निष्ठा से निभाई हैं। वह तीसरी बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और क्षेत्रवासियों से उनका संबंध पारिवारिक जैसा है। विकास कार्यों को लेकर उठे सवालों पर मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि मेरी मंशा किसी कार्य को रोकने की होती तो पिछले दो वर्षों में पुरकाजी विकासखंड में इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य शुरू ही नहीं होते। जब पंचायत चुनाव निकट हैं, ऐसे समय में विकास रोकने की बात ही बेमानी है।
फोन पर धमकी और अभद्र भाषा से संबंधित शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि कानून अपने तरीके से काम करेगा और इसमें उनका कोई व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति निजी फोन से धमकी देता है या अनर्गल भाषा का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री अनिल कुमार ने अंत में कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादा और प्रशासनिक अनुशासन का पालन करते हुए सभी को जनहित और विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। जनहित सर्वाेपरिकृसेवा ही संकल्प कहते हुए उन्होंने विवाद को अनावश्यक राजनीतिक रंग देने की निंदा की। पुरकाजी क्षेत्र में यह विवाद अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है और पुलिस की जांच के बीच दोनों पक्षों की बयानबाजी जारी है। आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि यह मुद्दा पंचायत चुनाव के समय किस रूप में सामने आता है।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल में विजिलेंस टीम की छापेमारी से हड़कंप, बिजली चोरी पकड़ी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु की मौत, चार

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »