शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी, परिवार में कोहराम

अंतवाड़ा में सुबह खेत जाते समय ग्रामीणों ने देखी पेड़ पर लटकती युवक की लाश, खतौली पुलिस ने जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम को भेजा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर एक ऐसे दृश्य पर पड़ी जिसने पूरे गांव को दहशत और शोक में डाल दिया। अंतवाड़ा गांव के खेतों में एक युवक का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त कराई और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
खतौली थाना क्षेत्र के गांव अंतवाड़ा में शनिवार तड़के एक खेत में लगे शीशम के पेड़ पर 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। ग्रामीण रोज की तरह खेतों की ओर जा रहे थे कि तभी उनकी नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। युवक के गले में रस्सी बंधी थी और शव जमीन से काफी ऊपर लटका हुआ था, जिससे दृश्य भयावह प्रतीत हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को पेड़ से उतरवाकर पहचान कराई, जिसके अनुसार मृतक का नाम निशांत, पुत्र पूरन सिंह, निवासी गांव अंतवाड़ा बताया गया। परिवार वालों के अनुसार निशांत शुक्रवार शाम से घर से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी।
ग्रामीणों और परिजनों के जुटने से गांव में मातम का माहौल बन गया। युवक की मौत की खबर फैलते ही कोहराम मच गया। परिजन सदमे में हैं और घटना पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला बताया है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी और उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। एसएचओ खतौली ने फोन पर हुई बातचीत में नयन जागृति संवाददाता को बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। फिलहाल, मामले को गंभीरता से जांच की जा रही। कहा कि परिजनों ने बताया है कि शुक्रवार की शाम मृतक युवक के साथ कामकाज करने को लेकर कुछ टोका-टाकी हुई। इसी कहासुनी में नाराज होकर युवक घर से निकल गया था। परिजनों की डांट फटकार के कारण अवसाद में पहुंचे युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि विस्तृत जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में सफाई और फोगिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में सफाई और फोगिंग की मांग

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  खतौली लूटकांड का खुलासाः पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, माल बरामदफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  विदेशी नौकरियों का सुनहरा मौकाः गोरखपुर में लगेगा रोजगार महाकुंभइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  गणपति धाम में धूमधाम से मनाया जायेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सवलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »