बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या बताकर किया हंगामा

कृष्णा के गले में फंदा जरूर था, लेकिन उसका आधा शरीर जमीन पर ही टिका हुआ था। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हंगामा किया।

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव खेड़ीगनी के एक बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान पास के गांव मोहम्मदपुर निवासी कृकृष्णा कश्यप के रूप में हुई, जो तीन दिन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था। घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह खेड़ीगनी गांव के कुछ ग्रामीण जब बाग की ओर गए, तो उन्होंने आम के पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत गांव में फैली और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फुगाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान मोहम्मदपुर निवासी कृकृष्णा कश्यप (28 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों को भी सूचना दी गई। रोते बिलखते हुए परिजन बाग में पहुंचे। परिवार के अनुसार, कृकृष्णा तीन दिन पूर्व घर से अचानक लापता हो गया था और उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की हालत देखी, उन्होंने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया। कृष्णा के गले में फंदा जरूर था, लेकिन उसका आधा शरीर जमीन पर ही टिका हुआ था। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि कृकृष्णा की किसी से रंजिश चल रही थी और उसकी हत्या की गई है।

फुगाना थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद मोहम्मदपुर और खेड़ीगनी दोनों गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। सीओ फुगाना रूपाली राय ने बताया कि बाग में युवक का शव मिला है, जो पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, यह युवक तीन दिनों से लापता था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में अब ई रिक्शाओं पर पाबंदी का दौर शुरू

Also Read This

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »