मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर की धीमी चाल से सीईओ खफा

नवदीप रिणवा ने विकास भवन में की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा बुधवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर कार्य की धीमी चाल देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और नए वोटर बनाने के लिए प्रचार व्यवस्था मजबूत करने पर बल दिया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने बुधवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक की। बैठक में एसआईआर अभियार के ऑब्जर्वर मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक से पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिले के कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) से एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान बीएलओ और बीएलए की संयुक्त बैठकों की भी समीक्षा की गई। साथ ही, 20 बीएलओ से सीधे संवाद कर उनके अनुभव, कार्यप्रणाली और अभियान को लेकर उनकी समझ को परखा गया।
समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में एसआईआर की निरंतर समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची के कार्यों की गुणवत्ता का आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में एसआईआर के तहत अच्छा कार्य हुआ है और बीएलओ द्वारा की गई मेहनत सराहनीय है। बूथों के टेस्ट सैंपल भी देखे गए, जिनमें कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में मैपिंग का कार्य अपेक्षाकृत धीमा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष समय में मैपिंग कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे नागरिक हैं, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। ऐसे सभी योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए फार्म-6 भरवाकर आवेदन प्राप्त किए जाएं, ताकि उन्हें मताधिकार का अवसर मिल सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में पंजीकृत कराने के लिए जिलों में विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक है और इसके लिए आयोग के दिशा निर्देशन में प्रशासन पूरी गंभीरता से प्रयास कर रहा है। युवाओं को वोट का अधिकार दिलाने के लिए साल 2026 में पूरे साल ही इसके लिए अभियान चलाया जायेगाा।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 87 प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर तक मैपिंग का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा और 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा वर्तमान में जिलों के दौरे पर हैं। मुजफ्फरनगर पहुंचने से पहले उन्होंने शामली और सहारनपुर में भी एसआईआर कार्यों की समीक्षा की थी। निर्वाचन आयोग के इस अभियान से जिले में मतदाता सूची को अधिक सटीक और व्यापक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के अलावा सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंभीर जांच में फंसे पालिका के बड़े

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ईओ से फर्जी चैक साइन कराने का लेखाकार पर आरोप, भेजा नोटिसइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद- सिटीजन क्लब ने हर्षोल्लास से मनाई नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंतीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »