सर्दी का सितमः कोहरे की चादर में लिपटा शहर, 12 बजे तक जले अलाव

दोपहर तक भी नहीं छंटा कोहरा, अलाव का सहारा लेते दिखे लोग, जनजीवन हुआ बुरी तरह प्रभावित

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सर्दी ने इस बार लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार के बाद रविवार को भी घना कोहरा और शीतलहर पूरे जिले पर हावी रही। हालात ऐसे रहे कि दोपहर तक सूरज के दर्शन नहीं हो सके और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आया। सर्द हवाओं, कोहरे और पाले के कारण आम लोगों से लेकर प्रशासन तक अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। जनपद में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार को भी पूरा शहर कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा। हालात इतने खराब रहे कि दोपहर 12 बजे तक भी अंधेरे जैसा माहौल बना रहा। लोग दिन में ही सर्दी से बचाव के लिए अलाव के सहारे बैठे नजर आए। गली-मोहल्लों में घरों और दुकानों के बाहर दोपहर एक बजे तक अलाव जलते दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें:  कोयला व्यापारी से पांच लाख की ठगी, एडवांस पेमेंट लेकर राजस्थान से नहीं भेजा माल

कोहरे के साथ पानी की बूंदों के रूप में पाला गिरने से सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित रही। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राजमार्गों पर कोहरा अधिक घना रहा, जिससे यातायात की रफ्तार थमी नजर आई। लोगों को गरम कपड़ों में लिपटा देखा गया। पिछले चार दिनों से जारी इस कड़ाके की ठंड के चलते जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन द्वारा 27 दिसंबर तक कक्षा 8 तक के स्कूलों में शीत अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन मौसम में कोई नरमी नहीं दिखाई देने के कारण अब इस अवकाश को आगे बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को भी स्कूल खुलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

रविवार, 28 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर औसत तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहा। सुबह के समय हालात इतने खराब थे कि आसपास के मकान भी मुश्किल से दिखाई दे रहे थे। हालांकि दोपहर करीब एक बजे के बाद हल्की नीम धूप निकली, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए सर्द हवा और कोहरे से राहत मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। शाम से पहले ही फिर से कोहरे की आमद ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी 235 के स्तर पर पहुंच गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। इसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा ने शीतलहर के असर को और बढ़ा दिया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। अधिकारी रात के समय सड़कों पर उतरकर रैन बसेरों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 31 दिसंबर तक क्षेत्र में रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम ही दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह कांडः 8 दिसम्बर से कॉलेज गेट पर बेमियादी धरना देंगे परिजन

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »