विद्यालय में चिकित्सक टीम ने छात्रों को किया जागरूक

खतौली। श्री शिव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय थानेश्वर महादेव, बुढ़ाना रोड खतौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएचसी से चिकित्सक डॉ. मोहम्मद मियां अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के सभी छात्रों को मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी देते हुए जागरूक किया।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल गेट पर रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग से पालिकाध्यक्ष खफा

डॉ. मियां ने कहा कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में स्वच्छता और सतर्कता बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से हाथ धोने, साफ पानी पीने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। इस दौरान टीम द्वारा बीमार छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया और आवश्यकतानुसार औषधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में छात्रों ने भी स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे जिनका चिकित्सक ने सरल भाषा में समाधान बताया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप शास्त्री ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने चिकित्सक टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े लूटः दादा-पोते से बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में भाकियू तोमर की हुंकार भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनीसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »