लाउडस्पीकर उतरवाने मस्जिद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने की मोअज्जिन संग मारपीट

अभद्रता और मारपीट का वीडिया वायरल होने से पनपा आक्रोश, जमियत ने एसएसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें मदीना मस्जिद में अजान के दौरान लाउडस्पीकर बंद करवाने पहुंचे सब-इंस्पेक्टर पर मस्जिद के मोज्जिन के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। पीड़ित पक्ष और धार्मिक संगठनों ने आरोपी चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक स्थित मदीना मस्जिद की है। मोअज्जिन इरफान ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे नमाज अदा करने के बाद वह मस्जिद से बाहर निकले, तभी कच्ची सड़क पुलिस चौकी के इंचार्ज विनोद चौधरी और चार अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने मस्जिद पर लगाए गए लाउडस्पीकर को लेकर उनसे अभद्र भाषा में बात की और कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी भी की। इरफान ने कहा कि मस्जिद के पास जिला प्रशासन से लाउडस्पीकर लगाने की लिखित अनुमति थी, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ पुलिस कर्मियों द्वारा गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई। मारपीट में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं।
इस सारे प्रकरण का किसी ने वीडियो बना लिया, यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला सदर मौलाना मुकर्रम कासमी तुरंत मस्जिद पहुंचे और पीड़ित मोअज्जिन से मुलाकात की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से मिला और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपा। जमियत की ओर से एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जनपद में अचानक ही पुलिस की ओर से मस्जिदों पर निरीक्षण शुरू करते हुए बिना पूर्व सूचना या नोटिस के लाउडस्पीर बंद कराने का काम शुरू कर दिया गया, जबकि मस्जिदों पर निर्धारित ध्वनि में ही इनका प्रयोग किया जा रहा है। कहा कि इस तरह की घटनाएँ धार्मिक सद्भाव को आहत करती हैं और जनविश्वास कमजोर करती हैं, इसलिए निष्पक्ष विभागीय जांच और कानूनी कार्रवाई जरूरी है। एसएसपी ने भरोसा दिया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जमियत अध्यक्ष मौलाना मुकर्रम के साथ एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी व अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमणजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »