एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों को हटाया, 16 चौकी इंचार्ज बदले

कई उप निरीक्षकों को बनाया गया पुलिस चौकियों का चार्ज, 10 चौकी प्रभारियों में किया फेरबदल

मुजफ्फरनगर। एसएसपपी द्वारा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए 35 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। इनमें एक महिला निरीक्षक, तीन महिला उप निरीक्षकों के साथ ही 16 चौकी इंचार्ज शामिल हैं। एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों को हटाकर थानों में भेजा है, वहीं कुछ नए उप निरीक्षकों को इन चौकियों में इंचार्ज बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दस पुलिस चौकियों पर तैनात इंचार्ज उप निरीक्षकों में दायित्व का फेरबदल किया गया है। इनमें पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का काफिला रोकने वाले भंगेला चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं।
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रविवार की देर रात व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया। जारी तबादला सूची में जिलेभर के कई चौकी प्रभारियों में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी द्वारा किए गए इन बदलावों को पुलिस व्यवस्था में तेजी और निगरानी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जारी सूची के अनुसार भलवा चौकी प्रभारी पंकज शर्मा को अब बेगराजपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी दीपक कुमार को रुड़की चुंगी पुलिस चौकी की कमान सौंपी गई है। वर्तमान रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी गणेश शर्मा को थाना नई मंडी में गांधीनगर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार चरथावल थाना क्षेत्र की हिंडन चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे गोविंद चौधरी को अब रामपुर तिराहा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं भैंसी चौकी प्रभारी रहे अमित कुमार को बागोवाली चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर उप निरीक्षक तूफान सिंह को हिंडन चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी चौकी भंगेला अनिल कुमार को भूड़ खतौली भेजा गया है। भूड़ चौकी इंचार्ज मनोज कुमार को भंगेला चौकी पर तैनाती मिली है। बागोवाली चौकी प्रभारी रुपेश कुमार को थाना रतनपुरी के अन्तर्गत सठेड़ी चौकी, जबकि सराय फुगाना चौकी इंचार्ज पिंटू को भोपा थाने की मोरना चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। मोरना चौकी इंचार्ज ललित कुमार को भैंसी खतौली इंचार्ज बनाया है। भलवा चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा को बेगराजपुर चौकी पर तैनात किया गया है।
एसएसपी संजय वर्मा ने छह चौकी प्रभारियों से चार्ज छीन लिया है, इनमें प्रभारी चौकी लाडपुर खतौली सूर्य प्रताप सिंह, लालूखेड़ी तितावी इंचार्ज कामिल चौधरी, बेगराजपुर चौकी प्रभारी किशन सिंह, प्रभारी चौकी कुटबा केहरी सिंह, गांधीनगर चौकी इंचार्ज समय सिंह और प्रभारी चौकी सठेडी रतनपुरी रविन्द्र सिंह के नाम शामिल हैं। जबकि थानों में तैनात छह उप निरीक्षकों को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इन नए इंचार्ज में उप निरीक्षक नरेश सिंह खतौली से लाड़पुर चौकी, तितावी से दीपक तोमर भलवा चौकी, फुगाना से रजत सिंह सराय चौकी, भोपा से आनंद कुमार कुटबा चौकी, पुरकाजी से कौशलेन्द्र प्रताप सिंह लालूखेड़ी चौकी और नई मंडी से तूफान सिंह को हिंडन चौकी इंचार्ज का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा महिला निरीक्षक रेनू श्रीवास्तव को प्रभारी महिला सम्मान कोष से हटाकर वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। नई तैनाती के साथ सभी अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा पलटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत

Also Read This

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »

भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर अमेरिका तथा इस्राइल के हमलों के बीच देश में ईंधन की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसी बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में तेल भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार देश के पास 25 करोड़ बैरल (करीब 4,000 करोड़ लीटर) कच्चा तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का संयुक्त भंडार मौजूद है, जो देश की जरूरतों को लगभग 7 से 8 सप्ताह यानी 50 से 60 दिन तक पूरा कर सकता है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: जागाहेड़ी टोल

Read More »

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम सख्त, कीमत भी बढ़ी 60 रुपये

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 21 से 25 दिन के बाद ही अगला गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही देशभर में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये और 19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 115 रुपये महंगा कर दिया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों ने यह सख्त कदम उठाया है। अलीगढ़ जिले में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार अब उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर के लिए अधिक इंतजार करना होगा।

Read More »

घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

नयी दिल्ली- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में 07 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में इसकी

Read More »

अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा: 12000 भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत अमेरिका ने इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) के भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इस सौदे की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित खतरों से निपटने के लिए आवश्यक बताया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम इस्राइल की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी रक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत आपातकालीन पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका इस्राइल को

Read More »