छद्म वेशधारी तीन संदिग्ध युवक फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े

अलग-अलग धर्मों और नाम के नाम से बनवाए गए फर्जी आधार कार्ड पुलिस को मिले, भीख मांगने के बहाने शहर में करते थे आवाजाही

मुजफ्फरनगर। शहर में शनिवार को पुलिस ने एक ऐसी संदिग्ध गतिविधि का पर्दाफाश किया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। भीख मांगने के नाम पर शहर में घूम रहे तीन युवकों के पास से मिले अलग-अलग धर्मों और छद्म नामों से बनाए गए आधार कार्डों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस को आशंका है कि यह कोई बड़ा गिरोह हो सकता है, जो फर्जी पहचान बनाकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है।
शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को फर्जी पहचान पत्रों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से हिंदू और मुस्लिम समुदायों के नामों पर दो-दो आधार कार्ड बरामद हुए, जिन्हें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पहली नजर में ऐसा प्रतीत हुआ कि ये युवक छद्म पहचान बनाकर भीख मांगने और अन्य गतिविधियों के लिए शहर में घूमते रहे। पुलिस जांच में सामने आया कि ये तीनों युवक शहर से सटे नियाजूपुरा क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे थे। स्थानीय लोगों को इनके असली परिचय की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस को यह भी पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से मुजफ्फरनगर के विभिन्न क्षेत्रोंकृबस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले चौक और बाजारों के साथ ही कालोनियों व मौहल्लों में भीख मांगने का काम कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में संशय तब और गहरा गया जब युवकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसों के माध्यम से अलग-अलग नाम और धर्म के आधार पर फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे। इन आधार कार्डों में उनकी फोटो तो थी, लेकिन पहचान और धर्म बदल दिए गए थे। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने यह आधार कार्ड तैयार किए। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में की गई प्रारंभिक जांच में कई अहम बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन युवकों की गतिविधियां यह संकेत दे रही हैं कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और फिलहाल किसी बड़े खुलासे से इनकार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यदि इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में किया गया तो आरोप और भी गंभीर हो सकते हैं। घटना के बाद पुलिस ने शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गई है ताकि किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  शामली में एनकाउंटरः होटल लूट 6 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मासूम का अपहरण कर कत्ल… संदूक में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल सीजन-2 की तैयारियाँ पूरी, फरवरी में आठ टीमों के साथ धमाकेदार शुरुआतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  District Bar Association Muzaffarnagar के राउंड 12 में बड़ा उलटफेर! अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्करइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  एनएसए के जवाब से वाल्मीकि समाज में असंतोषलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »