आगरा -करवाचौथ पर दो पत्नियों ने एक पति के लिए जब एक साथ करवाचौथ का व्रत रखा, तो मामला चर्चा में आ गया। इस दंपती ने वीडियो बनाया, जो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। आगरा में युवक द्वारा अपनी दो पत्नियों को एक साथ करवा चौथ का व्रत खुलवाने का वीडियो सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पत्नियां अपने पति के साथ खुश हैं और एक साथ ही सभी रहते हैं। उनका मानना है कि जहां प्यार होता है, वहां कलह नहीं होती है। मामला थाना क्षेत्र के नगला बिहारी का है। यहां के निवासी रामबाबू निषाद की दो पत्नियां हैं। दोनों पत्नियों ने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने दोनों को एक साथ व्रत खुलवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। रामबाबू निषाद का कहना है कि जीवन साथी साथ दे तो सब कुछ मुमकिन है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। दोनों पत्नियों ने एक साथ पति की लंबी आयु के लिए सुबह से करवाचौथ का व्रत रखा। इसके बाद शाम के समय दोनों ने पूजा के बाद एक साथ चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्घ्य दिया। इसके बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ अपने पति के गले मे फूलों की माला डालकर पैर छुए। उसके बाद रामबाबू निषाद के हाथ से पानी पीते हुए अपना व्रत खोला।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: डीएम ऑफिस पर मां-बेटी ने किया आत्मदाह





