हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, रेहड़ा सवार की दर्दनाक मौत, कार चालक गंभीर

पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार हौंडा अमेज ने रेहड़ा सवार को कुचला,

भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर घूमकर पलटी कार, पुलिस ने कार चालक पर दर्ज किया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त हो गया, जब तेज रफ्तार हौंडा अमेज कार ने सड़क किनारे चल रहे एक रेहड़ा सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहड़ा सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे लालूखेड़ी गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हौंडा अमेज कार ने सड़क किनारे जा रहे रेहड़ा सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रेहड़ा सड़क पर कई मीटर तक घिसटता चला गया और चकनाचूर हो गया। कार चालक रेहड़ा सवार व्यक्ति को कुचलता हुआ निकल गया और कार पलटकर हाईवे पर दूसरी ओर जा गिरी।
इस भयंकर हादसे में रेहड़ा सवार तेजपाल पुत्र चंदर (उम्र 55 वर्ष) निवासी ग्राम सोहजनी जाटान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेजपाल अपने रेहड़े पर गुड़ लेकर बाजार की ओर जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल अवस्था में कार चालक को और तेजपाल को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार चालक को गंभीर अवस्था के कारण जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया था। कार चालक की पहचान छोटू पुत्र फूल सिंह निवासी बेलडा, रुड़की के रूप में हुई है। वह हरियाणा की ओर जा रहा था। हादसे में छोटू गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में लाकर पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। कार में सवार दूसरा युवक चितरंजन पुत्र विक्रम हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही तितावी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग प्रतीत हो रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने कहा कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है और अक्सर इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने मांग की है कि हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। चालक नशे में प्रतीत हो रहा था। जैसे ही उसने सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे चल रहे रेहड़ा सवार को रौंद दिया।

इसे भी पढ़ें:  चौधरी चरण सिंह ने कृषि को आजीविका नहीं, राष्ट्र की रीढ़ बनायाः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  सपा नेत्री के बेटे की दबंगई-डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरलरोटरी

Read More »

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »