सीएम योगी ने विधि विधान से किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक
गोरक्ष पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया।

X
Dheer Singh18 Feb 2023 1:54 PM IST
गोरखपुर- गोरक्ष पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। श्री योगी ने शनिवार भोर यहां विधिविधान से भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर राज्य के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।
बाद में उन्होने ट्वीट किया श्महाशिवरात्रिश् के पावन अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। देवाधिदेव महादेव की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे। हर हर महादेव।
Next Story