undefined

MUZAFFARNAGAR--मोबाइल बना जान का दुश्मन, स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी का निधन

निर्माणाधीन मकान की छत पर घूमते समय खुले जाल से नीचे गिरकर हुए थे गंभीर घायल, मेरठ अस्पताल में मृत घोषित, परिवार में मचा कोहराम, गांव सोहजनी तगान में छाया शोक, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार।

MUZAFFARNAGAR--मोबाइल बना जान का दुश्मन, स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी का निधन
X

मुजफ्फरनगर। कई वर्षों से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक के पद पर कार्यरत जनपद के गांव सोहजनी तगान के मूल निवासी विपिन कुमार त्यागी का शनिवार सवेरे अचानक हुए एक हादसे में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने से शहर से सोहजनी तगान तक शोक का वातावरण नजर आया। विपिन त्यागी अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर टहल रहे थे, इसी बीच खुले जाल से वो नीचे गिर गये, गंभीर घायल होने के कारण उनको मेरठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। परिवार में कोहराम मचा है।

प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विपिन त्यागी का आज सवेरे आकस्मिक रूप से देहांत हो गया। विपिन त्यागी मूल रूप से मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी तगान के निवासी थी। उनके परिवार से कई सरकारी नौकरी में हैं। उनके परिजन ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी शहर के मौहल्ला सुभाष नगर में रह रहे थे। उनके द्वारा अपने मकान में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को सवेरे वो उठे तो निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए वो ऊपर छत पर चले गये थे। इसी दौरान छत पर खुले जाल के पास वो अपना नियंत्रण न हीं बना सके और जाल से सीधे नीचे गिर गये। इस कारण उनको गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि परिजन हादसा होने के बाद उनको लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां से उनको मेरठ रैफर कर दिया गया। मेरठ में रास्ते ेमें ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मेरठ निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके सिर में काफी गंभीर चोट आ जाने के कारण ही उनका निधन हो गया। उनके निधन पर परिजनों में कोहराम की स्थिति है। उनके भाई यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। मेरठ से परिजन उनके शव को लेकर पैतृक गांव सोहजनी तगान पहुंचे। इसके साथ ही सुभाष नगर स्थित आवास से भी परिजन गांव में पहुंच गये। यहां ताला लगा हुआ मिला है और मकान के बाहर निर्माण साम्रगी पड़ी है। विपिन त्यागी के निधन से गांव में भी शोक बना हुआ है। परिजनों ने शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

मोबाइल फोन पर बात करने से हुआ ध्यान भंग, छह साल से थे तैनात


मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विपिन त्यागी के आकस्मिक निधन का कारण मुख्य रूप से मोबाइल फोन बना है। सोंहजनी तगान गांव निवासी विपिन त्यागी शहर के सुभाष नगर स्थित आवास पर रह रहे थे। शनिवार को वो निर्माणाधीन मकान में हो रहे कार्य की देखरेख के लिए वहां पर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार जब वो छत पर निर्माण कार्य देख रहे थे तो इसी बीच किसी का उनके मोबाइल पर फोन आया और वो बात करने के दौरान छत के खुले जाल के खतरे केा नहीं भांप सके और अचानक ही उससे नीचे गिर गए। उनके निधन की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों के बीच गम का माहौल बन गया। शहर के गणमान्य लोगों ने भी दुख जताया है। विपिन त्यागी सरल स्वभाग के व्यक्ति थे। सूत्रों के अनुसार विपिन त्यागी साल 2017 से स्टेशन अधीक्षक थे। उनका बेटा अभिषेक नोएडा में नौकरी करता है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी और माता के साथ वह भोपा रोड पर रह रहे थे। बड़े भाई अरविंद त्यागी रेलवे में डायरेक्टर और छोटे भाई संजय त्यागी यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं तथा वर्तमान में जनपद हापुड़ में तैनात है।

एडीजीसी मनोज ठाकुर का निधन, बार में छाया शोक

मुजफ्फरनगर कचहरी में एडीजीसी क्रिमीनल के पद पर कार्यरत मनोज ठाकुर एडवोकेट का निधन हो जाने पर लोगों ने शोक जताया। इसके साथ ही बार संघ में शोक सभा में सांत्वना दिये जाने के बाद अवकाश कर दिया गया। दोहपर बाद मनोज ठाकुर का शहर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Next Story