दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधनः 89 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ विदा

मुंबई में सांस की समस्या के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया था, विले पार्ले श्मशान घाट पर सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई। बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक, जिन्हें ही-मैन ऑफ़ बॉलीवुड कहा जाता था, धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर को आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर ने न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि देश भर के प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुंबई में वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया है। यह जानकारी कई प्रतिष्ठित न्यूज़ एजेंसियों ने जारी करते हुए इस बार पुष्टि की है।
धर्मेंद्र को सांस संबंधी दिक्कतों के बाद पिछले दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्टों में कहा गया कि उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी टीम और इलाज में लगे डॉक्टरों ने कुछ समय पहले यह बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे घर पर भी इलाज जारी रख सकते हैं। लेकिन बाद में स्वास्थ्य बिगड़ने की बात सामने आई, और सोमवार के दिन उनकी मृत्यु की खबरें भी आ गईं।
इससे पहले 11 नवंबर को अस्पताल से हीह उनके निधन की झूठी खबर फैल गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि धर्मेंद्र का निधन 10 नवंबर की रात हुआ था। अगली सुबह यह खबर तेजी से फैल गई, लेकिन इससे पहले कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स ने गलतफहमी फैला दी थीं, इसको लेकर परिवार ने गहरी नाराजगी जताई थी और 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर परिजन उनको घर ले गये थे। सोमवार को उनके निधन की पुष्टि के बाद, बॉलीवुड जगत और प्रशंसकों में मातम छा गया है। धर्मेंद्र के निधन की खबर फैलने के बाद विले पार्ले श्मशान घाट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सेलेब्स और प्रशंसक श्मशान घाट पर पहुंचने लगे हैं ताकि अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।
धर्मेंद्र का बॉलीवुड में योगदान असाधारण रहा। उनकी करियर की अवधि लगभग छह दशकों की थी और उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी सबसे यादगार भूमिकाओं में ‘शोले का वीरू, रोमांटिक और एक्शन फिल्मों में उनकी दमदार छवि शामिल है। उनकी सरलता, अभिनय शक्ति और स्क्रीन पर मौजूदगी ने उन्हें सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक प्रतीक बना दिया था। उन्होंने बॉलीवुड में ही मैन की उपाधि हासिल की। उनके दोनों पुत्र सन्नी देओल और बॉबी देओल के साथ ही उनका पौत्र भी फिल्मी दुनिया में नाम कमा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रीमियम डीजल 1.50 रुपये महंगा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी का कोट, सदन में बवाल: अप्रकाशित किताब पर क्यों

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »