देवरिया- यह हादसा शहर से कसया रोड ओवरब्रिज से उतरते ही हुआ है। सुबह करीब आठ बजे बाइक सवारों के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। एक बाइक पर सवार तीन किशोर महिला को टक्कर मारते हुए ट्रक से भिड़ गए। शहर के कसया रोड पर शुक्रवार सुबह बाइक पर रील बनाते समय हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। ।
सुबह करीब आठ बजे दो युवक व एक किशोर एक ही बाइक पर बैठक शहर से कसया रोड की ओर जा रहे थे। मालवीय रोड ओवरब्रिज से उतरते समय उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे बैठी मुन्नी पत्नी पारस से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार सड़क पर जा रहे ट्रक से भिड़कर घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया।

साल 2025 का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण आज भारत में दिखाई देगा | ब्लड मून 2025
चंद्रग्रहण 2025: भारत में साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज दिखाई दे रहा है। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। 2022 के बाद पहली बार इतना लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में देखने को मिल रहा है। यह ग्रहण रात 9:56 बजे शुरू हुआ और 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। इसमें से लगभग 82 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा। इस दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाएंगे। चांद पर पृथ्वी की छाया पड़ने से उसका रंग लाल-नारंगी हो जाएगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। 27 जुलाई 2018 के बाद यह पहला मौका है जब देशभर में चंद्रग्रहण साफ दिखाई