भेड़िये का आतंक…घर के बाहर खेलती मासूम को उठा ले गया

लखनऊ- बहराइच में भेड़िये ने फिर से हमला कर दिया। तीन साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी कि भेड़िया आया और उसे उठा ले गया। मासूम की तलाश जारी है। बहराइच जिले में एक बार फिर भेड़िये का आतंक बृहस्पतिवार को देखने को मिला। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के गोडहिया नंबर-3, नया लोधन पुरवा गांव में सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास भेड़िये ने हमला कर दिया। इस बार उसका निशाना तीन साल की मासूम जाह्नवी पुत्री संतोष बनी। बच्ची अपने घर के सामने धूप में खेल रही थी तभी अचानक भेड़िया आया और उसे उठा ले गया।घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भेड़िये का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह झाड़ियों की ओट लेते हुए गन्ने के खेत में भाग निकला। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और ड्रोन कैमरे की मदद से बच्ची की खोज शुरू कर दी है। ग्रामीण भी टीम के साथ खेतों की तरफ खोजबीन में जुटे हैं। डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि टीम मौके पर तैनात है। ड्रोन कैमरे से इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है। उम्मीद है जल्द ही कोई सुराग मिलेगा। गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के इलाकों में भेड़िये को कई बार देखा गया है लेकिन अब उसने फिर हमला कर दिया जिससे दहशत और बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें:  अनुसूचित जाति का दर्जा खोने के बाद वापसी कैसे? सुप्रीम कोर्ट की शर्तें

 

 

Also Read This

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »