भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन: श्वेता व आंचल उपाध्यक्ष, ममता मंत्री बनीं

प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया मुजफ्फरनगर जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर की 112 सदस्यीय नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस नई कमेटी में 27 पदाधिकारी हैं, जबकि 85 सदस्य शामिल किये गये हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी की गई इस सूची में पुराने और सक्रिय कार्यकतार्ओं के अनुभवों को वरीयता दी गई है। साथ ही इसमें चार महिलाओं को भी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, नगरीय निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए टिकट की दावेदार रहीं पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा की पुत्रवधु श्वेता कौशिक और मूलचंद रिसोर्ट की डायरेक्टर समाजसेवी ममता अग्रवाल और अंजली चौधरी के नाम भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  नवनिर्मित एसटीपी प्लांट का मंत्री कपिल देव ने किया निरीक्षण, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति प्राप्त होने के उपरांत जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यसमिति में 27 पदाधिकारी बनाये गये हैं, इनमें आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और तीन महामंत्री बनायें गये हैं। संगठन ने विनीत कश्यप, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, आँचल तोमर, सचिन पावटी और डॉ. श्वेता कौशिक को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्वेता कौशिक इससे पहले महिला मोर्चा में विभिन्न पदों के साथ बिजनौर और संभल जिलों की प्रभारी के रूप में अपनी संगठनात्मक क्षमता सिद्ध कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका की हरकत से बागपत में बंधक बनी मुजफ्फरनगर की बारात

अमरजीत गुर्जर को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला

संगठन के सुचारू संचालन के लिए शरद शर्मा, सुनील दर्शन और संजय गर्ग को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। संजय गर्ग पहले संगठन में जिला उपाध्यक्ष थे, जबकि शरद शर्मा को रिपीट किया गया है। जिला मंत्री के पदों पर शाहपुर के पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, जोगेन्द्र गुर्जर, अनुज सहारावत, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश पुंडीर और विनीत चौहान के साथ ही ममता अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली है। अमरजीत गुर्जर को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

पूर्व सभासद पवन अरोरा बने जिला मीडिया प्रभारी

पार्टी ने सोशल मीडिया और प्रचार तंत्र को आधुनिक बनाने के लिए रक्षित नामदेव को ही सोशल मीडिया प्रभारी नामित किया है। लवी विकल को सह सोशल मीडिया प्रभारी और पुरोहित उटवाल को आईटी संयोजक बनाया है। मीडिया प्रबंधन के लिए पूर्व सभासद पवन अरोड़ा को मीडिया प्रभारी तथा अरुण शर्मा व पंकज महेश्वरी को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार कार्यालय प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही 85 कार्यकतार्ओं को जिला कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। इनमें 19 महिला कार्यकर्ता शामिल हैं।

Also Read This

सहारनपुर समाधान दिवस में डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड

सहारनपुर। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। भूमि संबंधी एक शिकायत में देरी और स्तर पर लापरवाही पाए जाने के बाद लेखपाल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही

Read More »

ककरौली पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य मोर्चा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। ककरौली में पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने के लिए संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। मोर्चा ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। संयुक्त वैश्य मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ककरौली पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने नरेश अग्रवाल और उनकी पत्नी शशि अग्रवाल से मुलाकात की। शशि अग्रवाल के हाथ की हड्डी टूटने की बात कही गई है, जबकि परिवार ने खुद को घायल और डरा

Read More »

मुजफ्फरनगर सपा बैठक: 2027 की घोषणाओं को नगर-ब्लॉक तक ले जाएगी पार्टी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को सक्रिय करने और 2027 की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन, महंगाई, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी और खतौली क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज़िया चौधरी बोले—जन-जन तक पहुंचेंगी घोषणाएं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के

Read More »

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

10 वर्ष बाद मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे नंदू जी महाराज, भजन संध्या, छप्पन भोग और श्याम रसोई होगी आकर्षण का केंद्र मुजफ्फरनगर। श्याम भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम सजने जा रहा है। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति (रजि.) द्वारा आयोजित चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में 10 वर्षों बाद वृंदावन से नंदू जी महाराज की भजन प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर शनिवार को श्री गणपति धाम, भरतिया कॉलोनी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर समिति ने विस्तृत जानकारी साझा की। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक गर्ग द्वारा मीडिया को बताया गया कि श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा आगामी

Read More »