देवबंद में पुलिस मुठभेड़ में गौकश घायल, तमंचा व गोकशी के उपकरण बरामद

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व गौकशी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना देवबंद पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक वांछित गौकश गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 6:54 बजे देवबंद पुलिस टीम गोपाली चौकी के पास बरला-देवबंद रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बरला की ओर से एक छोटा हाथी वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी और वाहन को लेकर रजवाहे की पटरी से जंगल की ओर भाग निकले।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हत्या के बाद जलाया युवक का शव, मचा हड़कम्प

पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने दोबारा गोली चलाई। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है।

इसे भी पढ़ें:  रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद हरेन्द्र मलिक ने केंद्र में उठाई आवाज

गिरफ्तार बदमाश की पहचान इंतखाब उर्फ काला पुत्र हामिद निवासी ग्राम बरला छपार, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »

मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में घूस मांगने की ऑडियो शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार द्विवेदी ने लच्छेड़ा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्य के बदले धनराशि मांगने के आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला उस समय सामने आया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला की ओर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से काम के एवज

Read More »