मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया सीएम योगी संग मंथन

मंत्री कपिल देव ने विशेष मुलाकात के दौरान मुजफ्फरनगर की प्रमुख समस्याओं को उठाया, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी रहे मौजूद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में चल रही विकास योजनाओं को गति देने और लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। बैठक में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी उपस्थित रहे।
लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में योगी आदित्यनाथ से सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे। इस भेंट के दौरान कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर और जनपद में राज्य सरकार की ओर से संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने जनपद में चल रही अधोसंरचना, कौशल प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रोत्साहन तथा शैक्षिक संस्थानों से संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
मंत्री कपिल देव ने बताया कि मुजफ्फरनगर में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जनपद से जुड़ी कुछ प्रमुख समस्याओंकृजैसे आधारभूत संरचना की आवश्यकता, प्रशिक्षण केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और विकास परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयनकृको भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। कपिल देव अग्रवाल ने इन विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया। इस संबंध में कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई यह बैठक अत्यंत सकारात्मक रही। मुजफ्फरनगर में चल रही विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर सार्थक चर्चा हुई है। जनपद की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पलटी बारातियों की बस, 50 से ज्यादा घायल

Also Read This

पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

3 मई को एनटीए ने कराई थी परीक्षा, लाखों छात्रों पर पड़ा असर, दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों

Read More »

इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, 4 घायलों को किया टांडा रेफर

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों

Read More »