देवबंद सड़क हादसा: बाइक बचाने में पिकअप पलटी, 10 घायल
सहारनपुर से शुक्रताल जा रही एक पिकअप सापला रोड पर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा गोपाली चौकी के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।…
