देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की।

अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

इसे भी पढ़ें:  अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्ती

पालिका टीम के बाजार में पहुंचते ही कई दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं ही दुकान के बाहर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया। टीम ने सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर और दुकान के बाहर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के 7 ठिकानों पर छापा, 2.92 करोड़ की संपत्ति जांच के घेरे में

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजपति बैस ने कहा कि देवबंद नगर में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया है, वहां यदि दोबारा अतिक्रमण मिला तो संबंधित लोगों से जुर्माना वसूलने के साथ कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान पालिका टीम ने व्यापारियों और रेहड़ी संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ

कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी राजपति बैस, नगर पालिका एसआई पोपिन कुमार, विकास चौधरी, नौनी शाहिद सहित पालिका टीम के कर्मचारी मौजूद रहे। :::

Share This Article