MUZAFFARNAGAR-कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगी शराब कैंटीन

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की शिवरात्रि के लिए कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट चुका है। जुलाई के अंत में कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने जा रही है, ऐसे में जिला आबकारी विभाग ने भी जनपद में खासतौर पर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की सभी दुकानों की कैंटीन को बंद रखे जाने के साथ ही दुकानों पर बेरिकेडिंग और तिरपाल लगाकर ही शराब एवं बीयर की बिक्री के आदेश दिये हैं।

प्रमुख सचिव एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में वर्ष 2025-26 हेतु देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग दुकानों के नियमानुसार संचालन, कांवड़ यात्रा एवं आबकारी नीति में दिये गये प्राविधानों से अनुज्ञापियों ;ठेकेदारोंद्ध को अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्ष्यता में बैठक आहूत की गयी। इसमें जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कांवड़ यात्रा के दौरान एवं पूर्ण वित्तीय वर्ष में शराब की दुकानों के नियमानुसार संचालन के साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त मदिरा दुकानों पर निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री की जाये एवं समस्त दुकानों पर टोल फ्री नम्बर तथा रेट-लिस्ट चस्पा किये जाना सुनिश्चित करें। समस्त मदिरा दुकानों पर डिजिटल/ऑन-लाईन पेमेन्ट की सुविधा भी अनिवार्य रूप से की जाये। मदिरा दुकानों पर निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से यथाशीघ्र स्थाई अनुज्ञापन प्राप्त किये जाने एवं दुकानों हेतु खाद् विभाग द्वारा जारी फूड लाइसेंस प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें। मदिरा दुकानों पर मदिरा की शत-प्रतिशत प्राप्ति एवं बिक्री अनिवार्य रूप से पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक माह के अन्त में दुकानों पर एम0एस0टी0 की कार्यवाही भी अनिवार्य रूप की जाये।

इसे भी पढ़ें:  चकबंदी : अब 75% किसानों की लिखित सहमति पर ही होगी चकबंदी

डीईओ राकेश बहादुर ने अपने निर्देशों में कहा कि जिन दुकानों पर निर्धारित मासिक एम0जी0क्यू0/एम0जी0आर0 के सापेक्ष कम बिक्री होती है, उन दुकानों पर दुकान का एम0जी0क्यू0 का 20 प्रतिशत एवं एम0जी0आर0 का 30 प्रतिशत तक का अन्तरण किसी अन्य दुकान पर करायें। ताकि मदिरा की शत-प्रतिशत प्राप्ति एवं बिक्री अनिवार्य रूप से पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही किया जाना सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ पर स्थित दुकानों की बैरिकेटिंग की जाये तथा दुकानों को तिरपाल से ढ़कवाया जाये। कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्व वर्षाे की भांति देशी शराब एवं मॉडल शॉप दुकानों की कैन्टिन बन्द रखी जाये एवं दुकानों पर स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरे 24 घण्टे बैकअप के साथ क्रियाशील रखें।

इसे भी पढ़ें:  ईओ की नाराजगी के बाद भी पार्किंग में नहीं लगे शुल्क बोर्ड

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस में फेरबदल, कई चौकी प्रभारियों के तबादलेकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अटल चौक को लेकर सियासी टशन, टाउनहाल में टेंशनपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »