चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

Shivani
Shivani

सहारनपुर। चिलकाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बस स्टैंड चिलकाना के पास आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  14 मार्च को जिले में शाम पांच बजे तक नहीं मिलेंगी देशी-विदेश शराब

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिमरन सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड चिलकाना पर दो युवक संदिग्ध हरकत करते दिखाई दिए। आरोप है कि वे वहां से गुजर रही महिलाओं और छात्राओं को देखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विशाल हत्याकांड में तीसरा आरोपी पीयूष गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से मो. अहमद पुत्र खलील और मो. शाकिब पुत्र यामीन, दोनों निवासी ग्राम सलीरी थाना चिलकाना, को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाद में दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चरित्र पर था संदेह, पत्नी को गंडासे से काटा

चिलकाना पुलिस का कहना है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और स्कूल-कॉलेज मार्गों पर लगातार निगरानी की जा रही है। एंटी रोमियो टीम ऐसे स्थानों पर सक्रिय रहेगी, जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है।

Share This Article