एमआईटूसी कंपनी को फटकार, ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के हस्तक्षेप के बाद खुली हड़ताल

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ सफाई व्यवस्था में काम कर रही निजी क्षेत्र की कंपनी एमआईटूसी के साथ कर्मचारियों के चल रहे प्रकरण को लेकर एक बार फिर से हड़ताल हो गई। आयोग के सदस्य के समक्ष मुद्दा उठा तो समाधान के लिए ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने कंपनी को तलब कर लिया। समझौता वार्ता के दौरान कर्मचारियों की शिकायत का समाधान नहीं करने पर कंपनी को फटकार भी लगाई और कर्मचारियों को भी चेतावनी दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने बंद किये गये वाहनों की चाबियां कंपनी को सौंप दी। पालिका की ओर से कंपनी को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी के मुख्य मालिक को भी मुजफ्फरनगर आने के लिए कहा गया है।

शहर में पालिका प्रशासन के साथ अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही एमआईटूसी प्रा. लि. नई दिल्ली के साथ कर्मियों का चल रहा विवाद फिर से हड़ताल तक पहुंच गया। 27 फरवरी को नौकरी से निकाले गये 13 कर्मचारियों के समर्थन, वेतन, ईपीएफ और ईएसआई देयकों का भुगतान नहीं करने और अन्य समस्याओं को लेकर कंपनी के साथ काम कर रहे सुपरवाइजरों, वाहन चालकों और हेल्पर सफाई कर्मियों ने कामबंद हड़ताल कर दी। कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए वार्डों में लगाये गये टिपर गारबेज वाहनों की चाबियां लेकर भी कर्मचारी गायब हो गये। आज भी कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर रहे और नगरपालिका पहुंचे यूपी एससी-एसटी आयोग के सदस्य महिपाल सिंह वाल्मीकि के सम्मुख अपनी समस्या उठाते हुए कंपनी के खिलाफ शिकायत की।

इसके पश्चात ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में एमआईटूसी कंपनी के लोगों और सफाई कर्मचारियों के बीच मध्यस्थता करते हुए समझौता वार्ता बुलाई, जो करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान कर्मचारियों की शिकायतों को कंपनी के सामने रखा गया तो कंपनी की ओर से रखी गई समस्याओं को भी सुना गया। कंपनी के परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे और प्रोजेक्ट इंचार्ज कुलदीप कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी दूसरे कर्मियों को बरगला कर आये दिन हड़ताल करा रहे हैं। गुरूवार को भी कर्मचारियों को बरगला कर हड़ताल कराते हुए वाहनों की चाबियां लेकर फरार हो गये, जिस कारण वार्डों में कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पाया। वार्डों से यूजर चार्ज वसूलने के बाद भी कंपनी को जमा नहीं कराया जा रहा है, ऐसे में गंभीर आरोपों के कारण ही कुछ कर्मियों को नौकरी से हटाया गया। अधिकांश कर्मियों का वेतन, ईपीएफ और ईएसआई देयकों का भुगतान कंपनी कर रही है, लेकिन आधार और दूसरे दस्तावेजों में खामियां होने के कारण काफी कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न पर आवाज उठाने पर नौकरी से निकलाने के साथ ही कंपनी के लोग धमकी देते हैं, कुछ बातचीत की रिकाॅर्डिंग भी वार्ता के दौरान उन्होंने ईओ को सुनाई, जिसमें धमकी दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति ने दिखाई आंख, पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी ऐसी-ऐसी वीडियो....

ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए एमआईटूसी कंपनी के मुख्य मालिक आनन्द कुमार से फोन पर वार्ता कर सारी स्थिति बताई गई और पता चला कि मालिक और प्राइमरी वर्कर्स के बीच संवाद के अभाव में ही समस्या विकराल हुई हैं। उन्हें समाधान के लिए मुजफ्फरनगर आकर कर्मचारियों से वार्ता करने के लिए कहा गया है। कर्मियों से वाहनों की चाबियां मंगाकर कंपनी के लोगों को दिलाई गई हैं, इसके साथ ही हड़ताल खुलवा दी गई। इसके साथ ही कंपनी को निर्देश दिये गये कि वो एक सप्ताह में वेतन, ईपीएफ, ईएसआई सहित अन्य सभी देयकों का भुगतान एक सप्ताह में कर्मचारियों को करे। सुपरवाइजरों को चेतावनी दी गई कि वो यदि वसूला गया यूजर चार्ज का पैसा कंपनी को जमा नहीं करायेंगे तो उनके खिलाफ कंपनी कार्यवाही करेगी। साथ ही मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर कंपनी से कहा गया है कि यदि कोई गंभीर अपराध नहीं हुआ है तो निकाले गये 13 कर्मचारियों को नौकरी पर वापस रखने की संभावना को तलाश किया जाये। कर्मचारियों को भी चेताया गया कि छोटी बातों पर वो हड़ताल नहीं करेंगे। ईओ ने बताया कि वार्ता के दौरान कर्मचारियों ने यह भी स्वीकार किया कि वो अपनी बात लेकर कभी पालिका तक नहीं आये। जिलाधिकारी और फिर मंत्री कपिल देव को समस्या से अवगत कराया गया था, जिसको लेकर मिले दिशा निर्देश पर कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर कार्यवाही चल रही है। 

इसे भी पढ़ें:  घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया जश्ने आजादी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपण

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजा शहरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति ने दिखाई आंख, पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट

Read More »